20 फरवरी, 2017
पिछले दिनों कुछ युवक गिरफ्तार किए गए। उन पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ISI से लिंक होने के आरोप थे। ये कोई नहीं बात नहीं है। हमारे देश में आतंकवादियों से सम्बन्ध या फिर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में युवक गिरफ्तार किये जाते रहे हैं। लेकिन इस बार गिरफ्तार में भाजपा नेता भी शामिल थे। बड़ी ही चौंकाने वाली बात है ये। क्योंकि आम तौर भाजपा नेता और समर्थक खुद को एकमेव देशभक्त कहते हैं। उनकी नजर में भाजपा और भाजपाइयों से बड़ा देशभक्त कोई नहीं। यही नहीं किसी पर भी देशद्रोह का आरोप लगाने को आतुर रहते हैं।
अब जबकि अपने नेता पर ही ऐसा आरोप लगा है और गिरफ़्तारी भी हो चुकी है तो जवाब देते नहीं बन रहा इनसे। झेंप मिटाते हुए कहते हैं कि हमने गिरफ्तार तो करवाया न। अरे, हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसी गिरफ़्तारी पहली बार हुई है क्या ? जब कभी किसी भाजपा नेता या मंत्री विधायक का नाम कुछ अच्छा करने में आता है तो झट से इसका श्रेय संघ की शिक्षा और मोदी जी के कुशल नेतृत्व को देते हैं। आज एक भाजपा नेता देश विरोधी कार्य में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। इसकी प्रेरणा किससे मिली या फिर किसका कुशल नेतृत्व था इसके पीछे, कोई बताने को तैयार नहीं है।
सच तो ये है कि आतंकवादी, चोर - उचक्कों और देशद्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता। इन लोगों को किस खास धर्म, जाति से जोड़ना निहायत ही मूर्खता है। लेकिन इन भाजपाइयों को कौन समझाए।
0 टिप्पणियाँ:
टिप्पणी पोस्ट करें