1 नवम्बर, 2016
काफी साल पहले कि बात है, कांग्रेस नेता देवकांत बरुआ जी ने कहा था, "इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया"। मतलब इंदिरा जी को ही इंडिया घोषित कर दिया था उन्होंने। कांग्रेसी बहुत खुश भी हुए होंगे। लेकिन विपक्षी दलों ने इसको व्यक्ति पूजा या फिर चरण वंदना की पराकाष्ठा बताया था। एतराज भी किया था कि किसी एक व्यक्ति को देश कैसे कहा जा सकता है। उसके काफी सालों बाद जब नरेन्द्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने खुद को गुजरात बना लिया। हर चुनावी भाषण में वो अपनी उपलब्धियों को नहीं बल्कि गुजरात की उपलब्धियों को बताते थे। गुजरात ये कर रहा है गुजरात वो कर रहा है। इसका उनको चुनावी और राजनीतिक फायदा भी मिला, इसमें कोई दो राय नहीं है।
आज नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधान मंत्री हैं। आज भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थकों द्वारा अघोषित रूप से "मोदी इज इंडिया" और "बीजेपी इज इंडिया" साबित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भाजपा नेता के बोल थे, "जो भाजपा को वोट नहीं देगा उसको पाकिस्तान भेज देना चाहिए" । पिछले साल बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान किसी नेता ने कहा कि "अगर बिहार में भाजपा हारती है तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे" । ये तो सिर्फ एक-दो उदाहरण हैं, जब देखो तब भाजपा नेता, भाजपा के विरोधियों को पाकिस्तान-परस्त घोषित करती रहती है। अभी पिछले ही दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री की तस्वीर दुर्दांत आतंकवादियों के साथ लगाई गई थी, किसने लगाई इसका पता नहीं लग पाया है।
अगर कोई भाजपा का विरोध करे तो वो झट से पाकिस्तान-परस्त करार दे दिया जाता है, भाजपाइयों द्वारा। सरकार से कुछ पूछो तो देशद्रोही करार दे दिया जाता है। क्या लोकतंत्र में सरकार से प्रश्न पूछना गुनाह है, अपराध है ? देशद्रोह की परिभाषा भी खुद ही गढ़ लेते हैं, भाजपा वाले। किसी के बयान को, अगर भाजपा या फिर सरकार के विरोध में है, तो उसको देश विरोधी करार देने में तनिक भी देर नहीं करते। क्या हो रहा है विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में ? विरोधियों की आवाज को इस तरह से कुचलेगी सत्ताधारी पार्टी ? आजादी के बाद से लगभग 90% समय तक सत्ता में या फिर सत्ता का हिस्सा रही कांग्रेस ने भी कभी सत्ता का ऐसा दम्भ नहीं दिखाया। लेकिन सत्ता में नए नए आए लोग, लोकतंत्र की परिभाषा ही बदलने पर आमादा हैं।
आखिर अपनी आलोचना को क्यों नहीं बर्दाश्त कर पा रही है सरकार और भारतीय जनता पार्टी ? "आलोचक नियरे राखिये" की परंपरा विलुप्त हो रही है क्या देश और समाज से ?
Bhanu Bharatiya
जवाब देंहटाएं8 hrs ·
नरेन्द्र मोदी हिटलर बनने की कोशिश कर रहा है , पहले उसने अपने पुलिस के दुवारा मृतक सैनिक के परिवार को पिटवाया |फिर दोपहर में Delhi के उपमुख्यमंत्री मनीष जी को मृतक परिवार से मिलने के दौरान जेल में डाल दिया | आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता को पुलिस दुवारा जबरन उठवाया गया |अब अरविन्द केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया गया है ?? मोदी संविधान की इज्ज़त करना सीखें , नहीं समय और देश की जनता उनको जवाब देगी| नोट - एक मुख्यमंत्री को ये भी अधिकार नहीं है , वो अपने राज्य के अन्दर मृतक सैनिक के परिवार से मिले ??
AAP In News @AAPInNews 11h11 hours ago
जवाब देंहटाएंOROP पर झूठ बोला PM ने : केजरीवाल pic.twitter.com/tICD4dntQc
Montu Garg @montugarg1 6h6 hours ago
जवाब देंहटाएंहत्यारोपी की लाश पर तिरंगा, और सैनिक की लाश पर सफेद चादर, कमाल का राष्ट्रवाद है साहब आपका।- @ShayarImran
@ArvindKejriwal
@DrKumarVishwas pic.twitter.com/R18f28PiMh
जवाब देंहटाएंPAGAL @100pagal 44m44 minutes ago Jaipur, India
बेकसूरों को एनकाउंटर में मार दो
किसानों को आत्महत्या करने दो
सैनिकों को आत्महत्या करने दो
आओ पहले @ndtv को सबक सिखायें
@AAPforINDIA https://twitter.com/dibang/status/793810784321019905 …
PAGAL @100pagal 58m58 minutes ago Jaipur, India
जवाब देंहटाएंजब कलम की ताकत को दबाया जाता है
कुचला जाता है तब अक्रोष पैदा होता है
अक्रोष राजा की सल्तनत को तबाह कर देता है
@ndtv @AAPforINDIA https://twitter.com/ChaudharyRamesh/status/794144141038882816 …
Alka Lamba @LambaAlka 39m39 minutes ago
जवाब देंहटाएंजो व्यवहार काँग्रेस राज में एमरजेंसी और निर्भया के दौरान हुआ आज वही दुर्व्यवहार और हालात मोदी राज में भी देश में बन रहे हैं।
कोई अंतर नहीं।
BBC हिंदी - 24 घंटे के लिए ऑफ एयर होगा एनडीटीवी इंडिया? http://www.bbc.com/hindi/india-37866968?ocid=socialflow_twitter&post_id=775469189234717_1109777342470565
जवाब देंहटाएं