आज करीब 10 - 11 दिन से परेशान मन को शांति मिली। मेरी ही क्यों, हर एक हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात है।
खबर है कि आज तड़के सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जाकर आतंकी ठिकाने को नष्ट किया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 40 आतंकी मारे गए हैं।
ऐसे ही करारे जवाब की जरूरत है पाकिस्तान को। पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए हिंदुस्तान सिर्फ कड़ी निंदा ही करना नहीं जानता है, बल्कि अगर हिंदुस्तान के सब्र का इम्तहान लिया गया तो चुप बैठने वाला नहीं है। ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है हिंदुस्तान और अपने देश की हिफाजत अच्छे से करना जानती है हिंदुस्तानी सरकार।
पाकिस्तान को एक और बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए कि भले ही आंतरिक राजनीति में राजनीतिक दल सरकार की आलोचना करते हों, लेकिन जब बात देश हित की होती है तो सारे राजनीतिक दल सरकार के हर एक फैसले के साथ होते हैं।
इसलिए किसी ग़लतफ़हमी में न रहे पड़ोसी। बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है। अगर कोई संयम से काम ले रहा है इसका मतलब ये नहीं कि वो कमजोर है।
आज भारतीय सेना पर गर्व करने का दिन है, भारत सरकार की प्रशंसा करने का दिन है।
Deepak Saxena
जवाब देंहटाएंOctober 6 at 10:40pm
माफ़ कीजियेगा "मनोहर पर्रीकर जी" हमारे देश की सेना" पाकिस्तान " का मनोबल तब से तोड़ते आई है, जब आप की उम्र लाली -पाप चूसने की रही होगी ! जब पहली बार हमारे देश की सेना ने " पाकिस्तान " को युद्ध में हराया था ,शायद आप पैदा भी नही हुवे थे ,अगर पैदा हुवे भी होंगे तो अपना पिछवाडा साफ़ कराने के लिए दुसरो पर आश्रित रहना पड़ता होगा !सेना को आप क्या "पराक्रम" याद दिलाओगे सर , सिर्फ लड़ने के लिए ही नही ,सीमा पर पहरा देने के लिए भी "पराक्रम"की आवश्यकता पड़ती है ,और सेना ६९ सालो से ,देश की सीमा पर डटी हवी है !इसलिए आप से हाथ जोड़ कर विनती है "पर्रीकर " साहब ,अपनी संगत अच्छे लोगो से रखिये ,संगत का असर आप पर भी होने लगा है ! इतना फेकना अच्छी बात नही है ! देश पहले ही एक" फेकू "से परेशान है ,दूसरे "फेकू" को झेलना बर्दाश्त के बाहर हो जायेगा ! आप का अपना,,,,,,,,,,,, "भूपेंद्र शर्मा"