25 जून, 2016
आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक श्री दिनेश मोहनिया को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अब किसी देश में किसी आरोपी का गिरफ्तार होना कोई अनोखी घटना नहीं है, सामान्य ही है। लेकिन इनका गिरफ्तार होना सामान्य से थोड़ा अलग है। कितना अलग है इसको सोचने की बात है। थोड़े ही समय के अंतराल पर इनके खिलाफ 2 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला भी शामिल है। इसी को लेकर विधायक जी प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी सफाई दे रहे थे।
उसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उस प्रेस कांफ्रेंस में पहुँच कर उनको गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ़्तारी की जो तस्वीर सोशल मीडिया में दिखाई जा रही है, अगर सच्ची है तो उसमें उनको दोनों तरफ से दो पुलिस वाले पकड़ के ले जाते हुए दिख रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वो कोई बहुत बड़े अपराधी हों और पुलिस ने कसकर नहीं पकड़ा तो उनकी गिरफ्त से छूटकर भाग जाएंगे। क्या इस तरह से किसी जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार किया जाता है ?
क्या ये देश के इकलौते जनप्रतिनिधि हैं जिनपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ? हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य मामलों में कई जनप्रतिनिधि आरोपी हैं, लेकिन पुलिस उसमें उतनी तेजी क्यों नहीं दिखाती। जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी है, इसके किसी भी नेता के खिलाफ शिकायत मिलने भर की देर है, पुलिस कार्रवाई करने में बिलकुल भी देर नहीं करती है। कुछ महीने ही पहले की बात है भाजपा के एक विधायक अदालत परिसर में किसी व्यक्ति को पीटते हुए दिखे थे, लेकिन तब तो दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने में उतनी तत्परता नहीं दिखाई थी। कुछ लोगों ने अदालत परिसर में ही एक आरोपी को जम कर पीट दिया था, लेकिन तब भी दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने में तत्परता नहीं दिखाई थी।
आम आदमी पार्टी के नेता पहले से ही दिल्ली पुलिस पर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ज्यादा कड़ाई करने एवं भाजपा के लोगों पर ज्यादा ही रियायत करने के आरोप लगाती रही है। इस घटना से उनके इस आरोप को बल ही मिलता है।
Sahi kahe author saheb, jab kisi ko 4-5 bar notice gaya ho or wo court me hazir nhi ho to use yese hi ghasit ke laya jata h.
जवाब देंहटाएंHa bhaktoo
हटाएंWht abt bjp mla
Tb tum log gheestana bhiol jate haoo
राकेश जी, यही प्रक्रिया भाजपा के नेताओं पर भी तो लागु होनी चाहिए। भाजपा के भी कई नेता पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं, लेकिन क्या कभी उनको इस तरह से घसीट कर ले जाया गया ?
जवाब देंहटाएं