शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2016
रविवार, 23 अक्तूबर 2016
इल्जाम लगते ही, पार्टी से निकालने के लिए केजरीवाल वाला जिगरा चाहिए।
शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2016
कांग्रेसियों को भाजपाई बनाकर कांग्रेस मुक्त भारत बनाएँगे मोदी जी ?
10/21/2016 02:33:00 pm
Congress Mukt Bharat, Rita Bahuguna Joshi
No comments
गुरुवार, 20 अक्तूबर 2016
"प्रभु" का चमत्कार, रेलवे की आमदनी में 4000 करोड़ की कमी।
10/20/2016 04:10:00 am
भारतीय रेल, सुरेश प्रभु, Indian Railway, Suresh Prabhu
No comments
बुधवार, 19 अक्तूबर 2016
कोर्ट से फटकार, दिल्ली पुलिस की किरकिरी।
10/19/2016 10:15:00 am
Aam Adami Party, Gulab Singh
No comments
रविवार, 16 अक्तूबर 2016
अब केजरीवाल आतंकवादी हो गया ?
शनिवार, 15 अक्तूबर 2016
अब सर्जिकल स्ट्राइक का भी राजनीतिक फायदा उठाएगी भाजपा ?
10/15/2016 08:05:00 pm
Bhartiya Janta Party, BJP, Surgical Strike.
No comments
शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2016
अब सैनिकों के पराक्रम का भी वोट के लिए इस्तेमाल करेगी भाजपा ?
10/14/2016 10:51:00 pm
सर्जिकल स्ट्राइक, Bhartiya Janta Party, BJP, Mulayam Singh Yadav, Samajawadi Party, Surgical Strike.
No comments
मीडिया की मेहरबानी - पंजाब में कांग्रेस की सरकार !
10/14/2016 01:43:00 am
कांग्रेस, केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर
2 comments
सोमवार, 10 अक्तूबर 2016
अराजक कहो या नक्सली, काम तो केजरीवाल ही कर रहा है।
10/10/2016 05:35:00 pm
आम आदमी, केजरीवाल, Aam Adami Party, Kejariwal
No comments
चलो, केजरीवाल जी की नीति मोदी जी को पसंद तो आई।
10/10/2016 12:47:00 pm
केजरीवाल, नरेंद्र मोदी, Kejariwal, Narendra Modi, No Detention Policy
No comments
शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2016
अब समझा, निजी कम्पनियाँ इतने मुनाफे में क्यों रहती हैं।
बुधवार, 5 अक्तूबर 2016
केजरीवाल जी ने कब माँगी सेना से सबूत ?
10/05/2016 07:54:00 am
आम आदमी पार्टी, केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी, Aam Adami Party, Bhartiya Janta Party, Kejariwal
No comments
केजरीवाल जी साफ़-साफ़ कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी मानती है कि सर्जिकल हमले सेना ने किये थे। उन्होंने कहा कि "मैंने तो प्रधानमंत्री को सपोर्ट किया था। सेना की तारीफ की थी। मैंने केवल यह कहा था कि पाकिस्तान दुनिया भर में यह झूठ फैला रहा है कि सर्जिकल हमला नहीं हुआ था। हम सभी का मानना है कि सर्जिकल हमले हुए थे।"
अब इसमें सेना से सर्जिकल हमले के सबूत माँगने की बात कहाँ से आती है ? अगर पाकिस्तान के दुष्प्रचार का माकूल जवाब देने की अपील प्रधान मंत्री जी से की जा रही है तो इसमें सबूत माँगने की बात किधर से आ गयी ? जिस वीडियो को लेकर बवाल मचाया जा रहा है उसमें कहीं भी केजरीवाल जी ने सबूत माँगने की बात नहीं की है।
उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दुष्प्रचार कर रहा है इसको बेनकाब करें। इस वीडियो में खूब प्रशंसा की उन्होंने प्रधानमंत्री जी की और भारतीय सेना की। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इससे बहुत बौखला गई है और तरह-तरह के आरोप लगा रही है।
बयान कांग्रेस के नेता संजय निरुपम के भी आये थे। लेकिन तगड़ा विरोध सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल का ही कर रही है भारतीय जनता पार्टी। क्या भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद रह गया है, सिर्फ और सिर्फ अरविन्द केजरीवाल को बदनाम करना ?
मंगलवार, 4 अक्तूबर 2016
लो जी, बन गई एक और पार्टी।
10/04/2016 07:43:00 pm
नवजोत सिंह सिद्धू, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, राजनीति, सुच्चा सिंह छोटेपुर
No comments
फिर तो विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बनाने की परंपरा ही शुरू हो गयी। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने "हिंदुस्तान अवाम मोर्चा" की स्थापना की। चुनाव में पार्टी की कैसी दुर्गति हुई, ये सबको पता है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी से निकले नेता, पूर्व क्रिकेटर, पूर्व लोकसभा सदस्य, पूर्व राज्यसभा सदस्य, क्रिकेट कॉमेंटेटर एवं टेलीविजन की दुनिया का जाना माना चेहरा नवजोत सिंह सिद्धू ने "आवाज - ए - पंजाब" की स्थापना की।
लेकिन कुछ ही दिनों बाद इनको समझ आ गया कि एक नई पार्टी बनाना जितना आसान है, इससे जनता को जोड़ना और चुनाव लड़ना उतना ही मुश्किल। बनी-बनाई पार्टी से चुनाव लड़ना बड़ा आसान है। इसलिए इसका इल्म होते ही उन्होंने घोषणा कर दी कि "आवाज - ए - पंजाब" एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक मोर्चा होगा।
अब इसी महीने की पहली तारीख को "आम आदमी पार्टी", पंजाब के पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने एक अलग पार्टी बना ली। "अपना पंजाब पार्टी" नाम है उनकी पार्टी का। सुनने में आया है कि एक महागठबंधन बनाकर उसके नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
उसके अगले ही दिन "आम आदमी पार्टी" से निष्कासित नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने भी अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की। "स्वराज इंडिया" के नाम से पार्टी बनी है इनकी। अब पार्टी के नाम में एक शब्द हिंदी और एक शब्द आंग्लभाषा के रखने के पीछे क्या औचित्य है, ये तो वही जाने।
अब भारत का लोकतंत्र और मजबूत होगा। नई-नई पार्टियाँ, नए-नए नेता, जनता की भलाई करने का दावा तो बहुत करते हैं, लेकिन जनता कितना भरोसा करती है इन पर, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल इन पार्टियों और इनको नेताओं को साधुवाद, शुभकामनाएं।
रविवार, 2 अक्तूबर 2016
मोदी जी का सीना छप्पन, छियासठ या फिर सौ इंच ?
10/02/2016 01:58:00 pm
नरेंद्र मोदी, मोदी, राहुल गांधी
No comments
शनिवार, 1 अक्तूबर 2016
शिक्षक की हत्या - कूरता की हद।
हमारे पिताजी और उनके पिताजी भी गुरु को सरस्वती का स्वरुप कहा करते थे। हमें गुरुओं की इज्जत करने को कहते थे। हम सबने अपने गुरुओं से बहुत कुछ सीखा है। गुरुओं का हमारे जीवन में इतना अहसान है कि हम कभी इस ऋण को चूका नहीं सकते। गुरु हमारे चरित्र का निर्माण करते हैं।
लेकिन इन दोनों ने तो हद ही पार कर दी। ऐसा क्या कर दिया गुरूजी ने ? गुरुजी पर इतना आग बबूला होने की नौबत कैसे आ गयी ? गुरुजी जो भी करते हैं, हमारी भलाई के लिए ही करते और कहते हैं। गुरु के निर्देशों और आदेशों में उनका अपना कोई निजी स्वार्थ नहीं होता। इस बात की समझ क्यों नहीं हुई उन दोनों लड़कों में ?
बहुत ही चिंता की बात है। गुरुओं में आज डर समा गया है। पहले गुरु जी के क्रोध के डर से हम लोग सही समय पर विद्यालय पहुँचते थे। उनका दिया हुआ सबक याद रखते थे। वो जो भी समझाते थे उसको दिल से समझते थे। कभी भी गुरुजी के प्रति हमारे दिल में घृणा नहीं उपजी।
लेकिन आज इस तरह से शिष्य को लेकर गुरुओं के मन में खौफ है। इस तरह का खौफ सभ्य समाज के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है। गुरुओं के मन के खौफ को आज दूर करने की जरुरत है। हम सब का कर्तव्य है कि नजदीक के विद्यालयों का भ्रमण करें और गुरूजी के मन की चिंता को दूर करने का प्रयास करें।
आज जरुरत इस बात की है कि बच्चों को यह अच्छे से समझाया जाए कि गुरुजी जो भी हमें कहते हैं, हमें जो भी आदेश देते हैं, जो भी निर्णय लेते हैं वो बच्चों के भले के लिए ही होता है। गुरूजी हमारा अहित सोच ही नहीं सकते। हमें गुरूजी की मंशा पर शक नहीं करना चाहिए।